हैफ़ेड में गोदामों के निर्माण के संबंध में करें आवेंदन: अतिरिक्त उपायुक्त

फरीदाबाद: अतिरक्त उपायुक्त डॉ आनंद शर्मा ने बताया कि हैफेड ने भारत सरकार/एफसीआई की 10 साल की निजी उद्यमी गारंटी (पीईजी) योजना के तहत 4 एलएमटी गोदामों के निर्माण के लिए “केवल लीज” या “सेवाओं के साथ लीज” श्रेणी में निविदा जारी की है। उन्होंने बताया कि टेंडर ऑनलाइन सरकार की वेबसाइट https://etenders.hry.nic.in से प्राप्त किए जाएँगे। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2024 को दोपहर 02:00 बजे तक रहेगी और टेंडर ओपन उसके 1 घंटे बाद दोपहर 03:00 बजे खोली जाएंगी।




