चाय न बनाने पर खोखा संचालक की तोड़ी टांग…मामला दर्ज, शराब के नशे में युवकों की गुंडागर्दी

घरौंडा:  चार युवकों ने शराब के नशे में खोका संचालक की टांग तोड़ दी और देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कोहंड निवासी विजय ने घरौंडा थाना पुलिस को बताया कि वे दो भाई हैं। उनके पिता का देहांत हो चुका है। उसका छोटा भाई अभिषेक का अलीपुरा रोड कोहंड में चाय का खोका है।

पांच फरवरी को अभिषेक अपने खोके पर था। रात करीब साढ़े आठ बजे अमन, दुष्यंत व दीपांशु निवासी कोहंड खोके पर लाठी लेकर पहुंचे और उसके भाई को चाय बनाने को कहा। भाई ने कहा कि उसने अब सारा सामान अंदर रख दिया है। इस बात पर उक्त युवकों ने उसके भाई पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके भाई की टांग तोड़ दी। फिलहाल उसका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button