हादसे में मासूम छात्रा और युवक की मौत, पांच घायल, पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

Road Accident: मुजफ्फरनगर जिले में बड़ा हादसा हो गया. शाहपुर क्षेत्र के बसी मार्ग पर पिकअप ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे ने मासूम छात्रा और एक युवक की मौत हो गई. वहीं ई-रिक्शा चालक समेत चार छात्राएं घायल हैं. शाहपुर-भौराकलां मार्ग पर गांव बसीकलां में स्थित एक भट्टे के पास दिन निकलते ही सड़क हादसा हो गया. गांव आदमपुर से छात्राएं और अन्य ग्रामीण ई-रिक्शा में सवार होकर शाहपुर जा रहे थे. शाहपुर की ओर से आ रहे एक पिकअप ने बसीकलां में ईंट भट्टे के पास मोड पर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी. हादसे में आदमपुर निवासी नाजिम (28) और छात्रा वंशिका (5) की मौके पर ही मौत हो गई. इनके अलावा ई-रिक्शा चालक तहसीम, छात्रा वर्णिका वैदिका (8), सना (7), जैनब और अलीना घायल हो गई.
चालक तहसीम, छात्रा वैदिका और सना की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार बृजेश कुमार और शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भिजवाया l
NEWS SOURCE : lalluram




