देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 30 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर प्रभारी जितेन्द्र की टीम ने आरोपी को देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रितेश उर्फ पोली(27) अजय नगर पार्ट-2 पल्ला का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम एएसआई भगत, सिपाही अमित व जय प्रकाश ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पुस्ता रोड़ बसंतपुर के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार रखने की धारों में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वारदात के समय लोगो में भय बनाने के लिए देसी कट्टे को शाहदरा दिल्ली किसी अनजान व्यक्ति से 4000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में थाना पल्ला में तथा दिल्ली में चोरी व अवैध हथियार के 4 मुकदमें दर्ज है। आरोपी से पूछताछ के दौरान वाहन चोरी का एक और मुकदमें का खुलासा हुआ। जिसमें आरोपी ने एक ऑटो को हरकेश नगर पल्ला में घर के बाहर से चोरी किया था। जिसको आरोपी नम्बर प्लेट हटाकर चला रहा था। जिसकी सीएनजी खत्म होने पर आरोपी ऑटो को पल्ला एरिया में छोड दिया था। जिसको पल्ला पुलिस के द्वारा 27 मई को बरामद कर लिया गया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button