देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित अपराध शाखा AVTS की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए 02 फरवरी को अपराध शाखा AVTS की टीम ने आरोपी शिवम वासी संजय कॉलोनी, सेक्टर -23, फरीदाबाद को सिकरोना- फतेहपूर रोड से काबू किया है। आरोपी से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना धौज, फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धारा में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि देसी कट्टा व कारतूस को जेवर, उ.प्र. से किसी अंजान व्यक्ति से ₹4000 में खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button