टेंपल का अकाउंट हुआ हैक, मचा हड़कंप, काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक पेज पर अश्लील तस्वीर

Kashi Vishwanath Temple News. वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक पेज पर अश्लील तस्वीर डलने के बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि साइबर अपराधियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक को कर लिया है.

शनिवार सुबह साइबर हैकर्स ने काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया. मंदिर के फेसबुक वॉल पर अश्लील कंटेट के कुछ लिंक भी पोस्ट कर दिए गए हैं. हालांकि विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल की टीमों ने मिलकर इसे कुछ ही देर में रिकवर भी कर लिया.

वहीं मंदिर प्रशासन की ओर से चौक थाने में इसकी सूचना दी गई है. जिसके बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई और मामले की छानबीन में लग गई है. काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने इसे लेकर एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि कुछ शरारती तत्वों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है.

बता दें कि फेसबुक पर मंदिर का ऑफिशियल पेज श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के नाम से बना हुआ है. मंदिर की मीडिया टीम ने रोजाना की तरह सुबह 10 बजे मंगला आरती के फोटो फेसबुक पेज पर अपलोड किए थे. इसके कुछ वक्त बाद ही साइबर हैकर्स ने पेज को हैक कर लिया. इसके बाद कई अश्लील तस्वीरें पोस्ट की गई.

NEWS SOURCE : lalluram

Related Articles

Back to top button