जिन्हें प्रियंका गांधी के खिलाफ वायनाड सीट पर बीजेपी ने दिया टिकट, कौन हैं नव्या हरिदास

वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है। जून में हुए चुनाव में इस सीट पर राहुल गांधी ने जीत हासिल की थी। हालांकि, उन्होंने रायबरेली से भी जीत हासिल की और वहां से सांसद बने रहने का फैसला किया। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां मतदान 13 नवंबर को होना है और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।




