आंतकी पन्नू मामलाः आपत्तिजनक व्यवहार किया, US में भी खालिस्तानियों के हौंसले बढ़े ! NY कोर्ट के बाहर PM मोदी के खिलाफ प्रदर्शन

New York: कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की शह पर भारत के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच अब अमेरिका में भी खालिस्तानियों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिका में  न्यूयॉर्क निवासी सिख अलगाववादी व खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े मामले में भारत सरकार को दोषी मानने वाले प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को मैनहट्टन न्यायालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान मोदी का एक पुतला भी ले रखा था। सिख प्रदर्शनकारी पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ सुनवाई के बाद प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इन लोगों ने इस दौरान आपत्तिजनक व्यवहार भी किया।

पन्नू से संबंधित मामले में निखिल गुप्ता नामक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि भारत सरकार के कर्मचारी विकास यादव ने पन्नू की हत्या कराने की जिम्मेदारी गुप्ता को सौंपी थी। गुप्ता (53) को जून में चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के बाद से बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है। उन्हें 2022 में प्राग में गिरफ्तार किया गया था। पन्नू (57) भारत के खिलाफ टिप्पणियां करता रहा है और वह खालिस्तान के निर्माण की वकालत करता है। भारत सरकार का कहना है कि वह आतंकवादी है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button