शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस चौकी नवीन नगर की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: बता दे कि पुलिस चौकी नवीन नगर की पुलिस टीम 09 दिसम्बर को गस्त पर थी। गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना आरोपी बबलू सिंह (22) वासी गुरुनानक मोहल्ला दयाल गार्डन जैतपुर दिल्ली को ग्रीन एस्टेट सोसाईटी फरीदाबाद से काबू किया है। आरोपी से 60 पव्वा बरामद किए गए है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में शराब तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पैसे कमाने की नियत से शराब बेचने के लिए लाया था। आरोपी मजदूरी का काम करता है। आरोपी के साथ पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्यवाही की गई।




