वाहन चोरी करने वाले आरोपी को वाहन चोरी निरोधक शाखा सिकरोना की टीम ने किया गिरफ्तार, आरोपी से मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद: पुलिस उपयुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी निरोधक शाखा सिकरोना की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फारुख (21) वासी नजदीक गांव गौछी का रहने वाला है। आरोपी को वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सोहना टी-पॉवईंट सेक्टर-23 से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान टाऊन पार्क सेक्टर-12 से चोरी की गई मोटरसाइकिल को आरोपी के घर से बरामद किया गया है। आरोपी पर पूर्व में भी एक टैंकर चोरी का मामला दर्ज है। जिसमें आरोपी जमानत पर चल रहा है। आरोपी मोटरसाइकिल को बेच कर पैसे कमाना चहाता था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button