490 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिवाकर सिंह (40) गाँव मेघौल जिला बेगुसराय बिहार का रहने वाला है औऱ अब भगत सिंह कॉलोनी बल्लबगढ़ में रह रहा है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर भगत सिंह कॉलोनी एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर 490 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना सिटी बल्लबगढ़ में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में बताया कि यह गांजा देव नाम के व्यक्ति से 2000/-रु में खरीदा है। जिसको बेचकर मुनाफा कमाता। आरोपी प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button