560 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर -30 की टीम ने किया गिरफ्तार।

फरीदाबाद: बता दे कि फरीदाबाद पुलिस की शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशानुसार के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर -30 की टीम नशा बेचने के मामले में आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है, 08 जनवरी को अपराध शाखा सेक्टर -30 की टीम गस्त पर थी, गस्त के दौरान टीम को अपने गुप्त सूत्रों से आरोपी मनोज वासी फतेहपुर चंदेला, फरीदाबाद द्वारा गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए मनोज को ओल्ड तालाब रोड के पास से काबू करके 560 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना ओल्ड फरीदाबाद में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने 560 ग्राम गांजा को नोएडा में किसी अंजान व्यक्ति से 3500 रुपए में खरीदा था। पुछताछ में पता चला की आरोपी परचून की दुकान चलाता है। जिसे वह मुनाफा कमाने के लिए बेचने को लाया था। आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाही की गई।




