सोमवार को होगा तारीख पर फैसला, 7-8 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा: Mansoon Session

विपक्षी गठबंधन द्वारा लोकसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 7-8 अगस्त को चर्चा हो सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में मौजूद रहेंगे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तारीख सोमवार को तय की जाएगा। बता दें कि मणिपुर हिंसा को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार संसद में हंगामा हो रहा है।




