परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, घर के आंगन के बाहर खेल रही थी मासूम, तभी हुआ कुछ ऐसा

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पानी में पानी डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। मासूम अपने घर के आंगन के बाहर खेल रही थी और खेलते-खेलते पानी से भरे स्टील के भगोने में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के सुगापाख गांव का है। जहां, संतोष आदिवासी अपने परिजनों के साथ काम काज में लगा हुआ था। उसकी दो वर्षीय पुत्री रिया आंगन में खेल रही थी।

इसी दौरान वह खेलते-खेलते पानी से भरे भगोने में गिर गई। उसके परिजन कुछ कर पाते उससे पहले ही मासूम पानी में डूब गई। परिजनों ने मासूम को भगोने से निकालकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान लाया। जहां, डॉक्टर आरएस वर्मा ने जांच के बाद दो वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से संतोष आदिवासी के घर में मातम पसर गया।

NEWS SOURCE Credit : lalluram

Related Articles

Back to top button