मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून? : Monsoon 2023

मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के मुताबिक इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान, उत्तर पश्चिम भारत, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से कम बारिश हो सकती है। आईएमडी ने जारी बयान में कहा कि प्रायद्वीपीय क्षेत्र, इससे सटे पूर्वी, पूर्वोत्तरी क्षेत्रों के कई हिस्सों में तथा उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है।

 

IMD ने कहा कि वर्ष 2023 में मानसून ऋतु (जून-सितंबर) के दौरान दीर्घकालीन सामान्य औसत की 96 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान है। IMD ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अनुमान के लिए अपनाए जाने वाले मॉडल में त्रुटि की गुंजाइश के साथ इस बार वर्षा उपरोक्त अनुमान से पांच प्रतिशत कम या अधिक भी हो सकती है। आईएमडी के 1971 से 2021 की अवधि के दीर्घावधि औसत (LPA) के अनुसार, देश में सामान्यत: वर्षा ऋतु में 87 सेमी बारिश होती है।

 

आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्रा ने बताया कि बारिश के सामान्य और सामान्य से ज्यादा होने की 67 फीसदी संभावना है। उन्होंने बताया कि फरवरी मार्च 2023 के दौरान उत्तरी गोलार्ध और यूरेशिया में बर्फ से ढके क्षेत्र सामान्य से कम रहे हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button