विटामिन बी12 के लिए शाकाहारी लोग करें इन चीजों का सेवन: Vitamin B12 Vegetarian Food

स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन बी-12 बेहद जरूरी है। विटामिन बी-12 कम होने पर दिमाग और नर्वस सिस्टम बुरी तरह प्रभावित होता है। विटामिन बी 12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी12 शरीर तक फोलिक एसिड को पहुंचाने का भी काम करता है। अगर शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो जाती है तो इससे मानसिक समस्याओं के बढ़ने का खतरा रहता है। हड्डी और जोड़ों पर भी इसका असर पड़ता है।
विटामिन बी 12 से भरपूर शाकाहारी भोजन
- सोयाबीन- अगर आप शाकाहारी हैं और शरीर में विटामिन बी12 कम हो रहा है तो खाने में सोया प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल कर लें। इससे काफी हद तक विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। आप इसके लिए सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन की सब्जी खा सकते हैं।
- दूध- दही- जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी12 कम रहता है उन्हें रोजाना दूध और दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही खाने से शरीर को विटामिन बी2, बी1 और बी12 मिलता है। इसके लिए आप लो फैट वाला दही खा सकते हैं।
- ओट्स- ओट्स सिर्फ मोटापा ही कम नहीं करता बल्कि शरीर को कई फायदे भी पहुंचाता है। फाइबर और विटामिन्स से भरपूर ओट्स खाने से शरीर को विटामिन बी12 भी मिलता है। इसलिए अपने खाने में ओट्स जरूर शामिल कर लें जो आपको हेल्दी रखने में भी मदद करेगा।
- पनीर- प्रोटीन से भरपूर पनीर खाने से विटामिन बी 12 की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आप कॉटेज चीज़ भी खा सकते हैं। पनीर शाकाहारी लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिससे विटामिन बी 12 मिलता है।
- ब्रोकली- सर्दियों में डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करें। रोजाना ब्रोकली खाने से विटामिन बी 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। ब्रोकली में फोलेट यानि फोलिक एसिड भी पाया जाता है जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
NEWS SOURCE : indiatv




