पैदल जा रहा था घर की तरफ, तेज रफ्तार के कहर ने ली युवक की जान

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले के गांव झाबुआ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक गांव से खेत में बने घर पर पैदल जा रहा था। पीछे उसके पिता भी चल रहे थे, लेकिन जब तक पिता मौके पर पहुंचे, आरोपी ड्राइवर भाग गया।

जानकारी के मुताबिक जिले के गांव झाबुआ निवासी सुरेश कुमार ने अपना घर खेत में बनाया हुआ है। देर शाम उसका बेटा विकास पैदल घर की तरफ जा रहा था। वह पीछे खुद चल रहा था। नांगल रोड पर अचानक पीछे से आई एक तेज रफ्तार गाड़ी ने विकास को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। सुरेश ने तुरंत विकास को संभाला और बावल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button