देशी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 06 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-17 प्रभारी कर्मबीर की टीम ने देशी कट्टे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्की पलवल का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-12 व 15 डिवाइडिंग रोड पैट्रोल पम्प के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सेन्ट्रल में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टे को पलवल में किसी व्यक्ति से 4700/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में 3 चोरी के मुकदमें दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button