मचा हड़कंप, हॉस्टल का खाना खाने के बाद 30 छात्राएं बिगड़ी तबीयत, 12 की हालत खराब

आरा. बिहार के आरा शहर के एक सरकारी हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मंच गया जब 30 छात्राएं बीमार पड़ गई. बताया जा रहा है कि अंबेडकर छात्रावास की कुल 30 छात्राएं रात में वहां का खाना खाने के बाद बीमार पड़ गई. छात्राओं का कहना है कि आधा पका हुआ चावल परोसे जाने के बाद बीमार पड़ गईं l

उल्टी और पेट दर्द की शिकायत करने वाले छात्रओं की तबीयत बुधवार तड़के बिगड़ गई. उनको तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उनमें से 12 छात्राएं की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 18 लड़कियों को प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. पीड़ितों ने दावा किया कि अधिकारी लंबे समय से पौष्टिक भोजन नहीं दे रहे हैं.भोजपुर के जिला मजिस्ट्रेट और जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष एक शिकायत में उन्होंने कहा कि यहां तक कि जिन महिलाओं पर भोजन पकाने की जिम्मेदारी है, वे भी कभी-कभी आधा पका हुआ भोजन बना देती हैं l

NEWS SOURCE : lalluram

Related Articles

Back to top button