ऐसे दिया लाखों की ठगी की वारदात को अंजाम…, ज्वेलरी की दुकान पर पहुंचा फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर

मध्य प्रदेश के गुना में ज्वेलरी व्यापारी के साथ फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर ने ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर की तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला गुना की हाट रोड पर संचालित एक ज्वेलरी दुकान का है। ज्वेलरी की दुकान पर लग्जरी कार से एक व्यक्ति आया। उसने व्यापारी को कहा कि वह एक इनकम टैक्स विभाग का ऑफिसर है उसके बाद उसने सोने की अंगूठियां और चैन देखीं।

इस के बाद कुछ अंगूठी वह अलग रखता गया और उसने एक गोल्ड चैन भी पसंद कर ली। फर्जी अधिकारी ने 1 लाख 64 हजार रुपए की गोल्ड चेन खरीदी और NEFT यानी ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। NEFT के माध्यम से किया जाने वाला पेमेंट 1 से 2 घंटे में आता है। ऐसे में ज्वेलर्स ने फर्जी  अधिकारी का मोबाइल नंबर कार नंबर और कार का फोटो ले लिया। इस पूरी धोखाधड़ी से पर्दा तब उठा जब ज्वेलर्स ने एक डेढ़ घंटे बाद फर्जी अधिकारी को फोन लगाया और उसका नंबर बंद जाने लगा। इसके बाद ज्वेलर्स पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत की फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

 

Related Articles

Back to top button