आज वाघा बार्डर से होगी एंट्री, प्यार ने तोड़ी सरहदें… हिन्दुस्तानी दुल्हे संग निकाह करने आ रही पाकिस्तानी दुल्हन

एक बार फिर से प्यार ने दुश्मनी की दिवारें तोड़ दी। दरअसल, भारत सरकार ने कराची निवासी अजमत इस्माइल खान की 21 वर्षीय बेटी जावरिया खानुम को भारत का 45 दिन का वीजा दिया है। वह शादी के लिए आज मंगलवार को वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश करेंगी। बता दें कि जावरिया कोलकाता के समीर संग शादी के बंधन में बंधेगी।

PunjabKesari

एक बार फिर देशवासियों को हिंदुस्तान का दूल्हा और पाकिस्तान की दुल्हन देखने को मिलेंगे। इससे पहले जावरिया ने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया तो दो बार कैंसिल हो गया था। दोनों की शादी पारिवारिक रजामंदी से तय हुई है।

PunjabKesari

दुल्हे राजा समीर ने बताया कि 5 दिसंबर को जावरिया भारत आ रही हैं। उन्होंने कहा, ”मैं काफी खुश हूं कि मेरी मंगेतर भारत आ रही है. हम जल्द ही निकाह कर लेंगे। 45 दिन के बाद हम वीजा एक्सटेंड के लिए आवेदन करेंगे। जब जावरिया का वीजा कैंसिल हुआ था तो हम दोनों के परिवार काफी परेशान हुए थे। लेकिन अब जावरिया को वीजा मिल गया है तो हम काफी खुश हैं।”

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button