फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेसः जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…, 3 IPS अफसर किए गए इधर से उधर

लखनऊ: प्रदेश में लगातार तबादलों का दौर जारी है. इसी कड़ी में 3 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. तबादला सूची में 3 ACP का नाम शामिल है. जिनको इधर से उधर किया गया है. जिसका आदेश पुलिस कमिश्नर अमरेंन्द्र कुमार सेंगर जारी किया है. तबादला आदेश के मुताबिक, विकास कुमार जयसवाल को ACP हज़रतगंज की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं विनय कुमार द्विवेदी को ACP गोमतीनगर बनाया गया है. इसके अलावा सौम्य पाण्डेय को ACP कृष्णानगर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.
NEWS SOURCE Credit : lalluram



