‘आपत्तिजनक’ टिप्पणियों को लेकर Trivendra ने की सुप्रिया की आलोचना कंगना पर की गई

हरिद्वारः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार से उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत पर की गई कथित ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय करार दिया। भाजपा ने कंगना को पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। रावत ने कांग्रेस नेता द्वारा रनौत पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि किसी महिला पर की गई कोई भी अभद्र टिप्पणी बेहद निंदनीय है।

वहीं त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा, ‘‘हमारे देश में मातृशक्ति का विशेष स्थान है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने भी शक्ति को लेकर विवादित बयान दिया था। यहां शक्ति को मातृशक्ति माना जाता है।” उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा मातृशक्ति का अपमान किया है। देश की जनता इसका जवाब देगी।”

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button