मोटरसाईकिल व मोबाईल छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad : बता दें कि जुगल वासी दुर्गा विहार, लक्कडपुर ने थाना सराय ख्वाजा, फरीदाबाद में दी शिकायत में आरोप लगया कि 11/12 अगस्त की रात को जब वह अपने दोस्त के साथ बल्लबगढ़ से पहलादपुर जा रहे था तो जब वो मथुरा-दिल्ली रोड सेक्टर 37 के पास पहुंचे तो 4/5 लडको ने उनका रास्ता रोक लिया जिसके बात उनके साथ मारपीट की और उनसे एक फोन व मोटरसाईकिल छीन कर भाग गये। जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए अजय (22) वासी धानौरी, गौतमबुद्द नगर उ.प्र. व गोलू (29) वासी भीम बस्ती, सेक्टर-18, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी बेरोजगार है और नशा करने के आदी है। नशापुर्ति के लिए इन्होंने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button