देशी पिस्तौल सहित आरोपी को अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने आरोपी को देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आरिफ (35) मूल रुप से भरतपुर राजस्थान का तथा वर्तमान में नेहरु कॉलोनी डबुआ का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान सेक्टर-48 में शराब के ठेके के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी पिस्तौल को बदरपुर बॉर्डर किसी अनजान व्यक्ति से वारदात के समय डर दिखाने के लिए 5000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर थाना एसजीएम नगर में पूर्व में चोरी व अवैध हथियार के 5 मुकदमें दर्ज है। जिनमें आरोपी अदालत से जमानत पर चल रहा था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button