घर बैठे कर सकेंगे बिल का नकद भुगतान, यूपी बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत: Good News

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। अब उपभोक्ता घर बैठे सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं बल्कि नकद भी अपना बिजली बिल जमा करा सकेंगे। उपभोक्ताओं को यह सुविधा देने के लिए ऊर्जा निगम द्वारा निर्देश दिए गए है और जनवरी से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। ऊर्जा निगम के निर्देश पर मीडर रीडर खुद उपभोक्ताओं के घर जाकर उन्हें रीड़िंग उपलब्ध कराएंगे।

बता दें कि बिजली उपभोक्ता अब तक अपने घरों में सिर्फ ऑनलाइन बिल का भुगतान करते थे। लेकिन, कई लोगों के खाते में पैसे न होने की वजह से उन्हें कार्यालय या सीएससी में जाना पड़ता है। इससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। इसी से निजात पाने के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार ने नई व्यवस्था बनाई है। इस सुविधा से लोग अपने बिजली बिल का भुगतान घर बैठे आसानी से कर सकेंगे।
बिल भुगतान के बाद उपलब्ध कराई जाएगी रसीद
ऊर्जा निगम ने निर्देश जारी किया है कि मीटर रीडर ग्राहकों के घर जाएंगे और उन्हें रीडिंग उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद रीडिंग में बिजली खपत के हिसाब से बिल तैयार करेंगे। इसके बाद ग्राहक अपना बिल तुरंत ही भुगतान कर सकते है। बिल का भुगतान होने के बाद मीटर रीडर उसी समय उपभोक्ता को रसीद उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए मीडर रीडरों को जागरुक कराया जाएगा। यह मीटर रीडर बिल बनाने के साथ ही कम से कम पांच हजार रुपये का राजस्व भी प्रतिदिन वसूलेंगे। इसके बदले में उन्हें एक उपभोक्ता का बिल बनाकर उसका भुगतान कराने पर 12 रुपये का पारिश्रमिक भी मिलेगा। इससे उन्हें कमाई भी होगी।

मीटर रीडर के साथ बिजलीकर्मी की लगाई ड्यूटी
निगम ने हर शहर और गांव में मीटर रीडरों की तैनाती की है। महीने के सप्ताह में ये मीटर रीडर घर-घर पहुंचकर रीडिंग निकालकर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराते हैं। हर मीटर रीडर के साथ एक बिजलीकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। रीडर उपभोक्ता का बिल तैयार करेंगे, जिसे जांचने का काम बिजली कर्मचारी करेंगे। साथ ही बिजली कर्मचारी मीटर रीडरों संग उपभोक्ताओं के घर भी जाएंगे।
NEWS SOURCE : punjabkesari




