बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष ने बाल भवन का किया औचक निरीक्षण

पलवल: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ की उपाध्यक्ष पारीसा शर्मा ने बाल भवन पलवल का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा रानी ने बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष  को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बाल भवन में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही है। बाल भवन पलवल में ब्यूटी केयर, बाल संगम, योग प्रशिक्षण और अंग्रेजी सीखाना इत्यादि गतिविधियां चलाई जा रही है। इस दौरान बाल भवन का समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। इस अवसर पर अधिकारी कुशमेद्र यादव, कार्यक्रम निरीक्षक रामेश्वर रावत, क्लर्क सुरजीत, कृष्णा मुरारी व अध्यापिका पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button