उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिलाई गोपनीयता की शपथ, हरियाणा से सुभाष बराला ने ली राज्यसभा की शपथ

नई दिल्ली में बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के भाजपा नेता सुभाष बराला ने राज्यसभा सदस्य की शपथ ली। बराला का कार्यकाल 3 अप्रैल यानी आज से शुरू हो जाएगा। सुभाष बराला डीपी वत्स की जगह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।
बता दें कि सुभाष बराला हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के करीबी माने जाते हैं। यही वजह है कि 2019 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी उन्हें नवंबर 2020 में पूर्व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की ओर से हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।
राज्यसभा के लिए किया था नामांकन
इस पद पर रहते हुए ही नवंबर 2023 में उन्हें हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया। हरियाणा से राज्यसभा के लिए नामांकन भरने वाले भाजपा के प्रत्याशी सुभाष बराला ने ही नामांकन किया था। विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारा था। इस कारण से भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नामित रिटर्निंग ऑफिसर (RO) आईएएस डॉ. साकेत कुमार द्वारा उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया था।
NEWS SOURCE : punjabkesari




