उसे कैसी माफी!, राजोआणा पर शाह बोले- जिसे पछतावा नहीं: Punjab News

अमित शाह ने यह बात लोकसभा में पंजाब की सांसद हरसिमरत कौर बादल की ओर से किए सवाल पर कही. हरसिमरत कौर ने बुधवार को संसद में पेश हुए तीन संशोधित आपराधिक विधेयकों पर बहस के दौरान यह मुद्दा उठाया था. उनका कहना था कि संशोधित विधेयक के कारण राजोआणा के लिए एसजीपीसी की ओर से 2011 में दी दया याचिका बेकार हो जाएगी. शाह ने सदन में बहस का जवाब देते हुए कहा कि रहम का हकदार वह होता है, जिसे अपनी गलती का एहसास हो.

Related Articles

Back to top button