रिमांड पर लेकर करेंगी पूछताछ; खुलेंगे कई राज, पुलिस को मिली आरोपी की डायरी: सांपों के जहर की सप्लाई का मामला

रेव पार्टी और पार्टी के अंदर सांपों के जहर की आपूर्ति करने के मामले में लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। अब इस मामले में पुलिस को रिमांड पर आए आरोपी राहुल की निशानदेही पर एक डायरी मिली है। इस डायरी पर राहुल इन रेव पार्टियों का लेखा-जोखा और हर डिटेल रखता है। पुलिस इस डायरी को लेकर आज राहुल से पूछताछ कर सकती है और एल्विश यादव को भी पुलिस आज नोएडा बुला सकती है। दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है।

PunjabKesari
बता दें कि राहुल को आज फिर से पुलिस रिमांड पर बुला सकती है। पुलिस को राहुल के पास से जो डायरी मिली है, वो उस पर पार्टी के दौरान वहां होने वाली सभी डील की जानकारी भी लिखता था। पुलिस अब इसी से जुड़े साक्ष्य तलाश रही है। इसी को लेकर पुलिस उससे पूछताछ करेंगी और सारी जानकारी निकालने की कोशिश करेंगी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी राहुल इस केस का मुख्य किरदार है, जिसे एनसीआर में होने वाली कई पार्टियों की जानकारी है। अब पुलिस ने सारी जानकारी निकालने के लिए उसे रिमांड पर लिया है।

PunjabKesari

डायरी से खुलेंगे कई राज
पुलिस को मिली इस डायरी में कई राज छिपे है। डायरी में कई पार्टी आयोजकों के नाम हैं। नोएडा पुलिस की दो टीम सिर्फ आरोपी की डायरी की जांच कर रही हैं। एक टीम डायरी में मौजूद नामों से संपर्क कर रही है, तो वहीं दूसरी टीम डायरी में मौजूद जगहों पर जा-जाकर सबूत इकट्ठा कर रही है। आरोपी ने किसी तीसरे के जरिये संदिग्धों से संपर्क किया था। पुलिस के रडार पर वह तीसरी कड़ी है, जिसने राहुल को संदिग्धों से मिलवाया था। पुलिस यह सारी डिटेल निकालने में जुटी हुई है। इस डायरी से अब पुलिस कई राज खोलेगी।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button