अस्पताल ले जाते समय युवक ने तोड़ा दम, बिजली के पोल से टकराने के बाद कार में लगी भयंकर आग

सोहना सदर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले राजपूत बामूल्य गांव दोहला में रात करीब उस समय हाहाकार मच गया। जब कार में सवार होकर सोहना के लिए जा रहे 32 वर्षीय मोहित की कार लोहटकी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में भयंकर आग लग गई। इस हादसे में मोहित की मौत हो गई।

बिजली के पोल में जैसे ही कार की भिड़ंत हुई वैसे ही आवाज सुनकर नजदीकी लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने मोहित को कार से बाहर निकाला और आग की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर बिर्गेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल मोहित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हादसा इतना भयंकर था कि मोहित की जान नहीं बची।
मृतक मोहित की कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी है। हालांकि दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर कार में लगे सीएनजी के सिलेंडर को फटने से बचा लिया नहीं तो स्थानीय लोग भी इस हादसे की चपेट में आ सकते थे और इससे भी भयंकर हादसा घटित हो सकता था। इस मामले में सोहना सदर थाना पुलिस ने मृतक मोहित के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के पिता के बयानों पर 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
NEWS SOURCE : punjabkesari




