11 लोग गिरफ्तार, रूस में आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 110 के पार

मॉस्कोः रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शनिवार को बताया कि मॉस्को के एक समारोह स्थल पर हुए हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने यह जानकारी दी। इस हमले में  115 लोगों की मौत हो गयी है और 145 अन्य घायल हुए हैं। हमलावर समारोह स्थल में घुसे थे और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस्लामिक स्टेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह रूस में पिछले कुछ वर्षों में सबसे वीभत्स हमला है।

हमले  के कई दिल दहला देने वाले  वीडियो सामने आए हैं।  फुटेज में क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट स्थल में आग लगी हुई दिखाई दे रही है, जिससे हवा में घना, काला धुंआ भर गया है। इसमें विशाल हॉल में गोलियों की आवाज के बीच डरे हुए स्थानीय लोगों को चिल्लाते और दुबकते हुए भी दिखाया गया है। राज्य संचालित आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि सशस्त्र व्यक्तियों ने गोलीबारी की और एक ग्रेनेड या आग लगाने वाला बम फेंका, जिससे आग लग गई।

ISIS-K आतंकवादी समूह की स्थापना 2015 में पाकिस्तानी तालिबान के असंतुष्ट सदस्यों द्वारा की गई थी। इस समूह में 2 हजार सैनिक शामिल है। न्यूयॉर्क स्थित सुरक्षा परामर्श फर्म सौफान ग्रुप के आतंकवाद विरोधी विश्लेषक कॉलिन पी. क्लार्क ने बताया कि आईएसआईएस-के पिछले दो सालों से रूस को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। यह समूह अक्सर अपने प्रचार में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर वी. पुतिन की आलोचना करता है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button