क्राइम ब्रांच एनआईटी ने वाहन चोर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का ऑटो किया बरामद

Faridabad/Rakesh Kumar : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा चोरी में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम खालिद है जो बड़खल गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी की ऑटो सहित बड़खल से काबू किया था। आरोपी से जब ऑटो के कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने दो सप्ताह पहले एसजीएम नगर एरिया से यह चोरी की थी जिसका मुकदमा थाने में दर्ज है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है जो नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी खुद ऑटो चलाने का काम करता है जिसके पास अपना ऑटो है लेकिन वह अपना ऑटो नशे में कहीं छोड़ आया था और उसने दूसरा ऑटो चोरी कर लिया और उसे चलाने लगा। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी चोरी के तीन चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button