मानव अधिकार मिशन ने अपना 13वां स्थापना दिवस फरीदाबाद कार्यालय में मनाया

Faridabad/Rakesh Kumar : मानव अधिकार मिशन ने फरीदाबाद कैंप कार्यालय पर अपना 13वां स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए मीठे पानी की छबील भी लगाई गई।
मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र शर्मा ने कहा कि इन 13 वर्षों में संस्था ने एक लाख 82 हजार सदस्यों का परिवार बनाया है। जिनके माध्यम से हम निरंतर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग कर रहे हैं। वहीं जिनके अधिकारों पर चोट पड़ रही है उनके साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। शर्मा ने बताया कि आज मिशन के कार्यालय देश के करीब 400 जिलों में कार्यरत हैं। हमारे कार्यालय देश के हर राज्य में काम कर रहे हैं और लोगों को उनके अधिकार दिलवा रहे हैं। शर्मा ने बताया कि 13 वर्षों में हमने सरकार से कोई ग्रांट नहीं ली और आपसी सहयोग से ही इतना बड़ा परिवार खड़ा किया है। उन्होंने संगठन के सामने पेश आने वाली चुनौतियों के बारे में भी जानकारी दी। वहीं उपलब्धियों का भी पिटारा खोला।
शर्मा ने लोगों से अपील की कि वह संगठन को आगे बढ़ाने के लिए नए लोगों तक हमारी नीतियों को पहुंचाएं, जिससे कि आने वाले समय में देश में मानव अधिकार एक मजबूत आयाम प्राप्त कर सके। इस अवसर पर मानव अधिकार मिशन के महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि हमने छोटे-छोटे कदमों से एक बड़ा परिवार बनाया है। जो कि अनेक संगठनों के लिए मिसाल हो सकता है। हमसे अनेक संगठन संचालक राय लेते हैं कि आप लोग किस प्रकार इतने लोगों को जोड़ने में सक्षम रहते हैं तब हमारा एक ही जवाब होता है कि मिशन में किसी प्रकार का निजी हित नहीं देखा जाता है। यही कारण है कि जो एक बार जुड़ जाता है वह जीवन भर के लिए हमारा हो जाता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र शर्मा व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने केक काटा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया व नए सदस्यों को उनके प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि आज मिशन के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे देश में सैकड़ों जगह पर कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।
इस अवसर पर एमएस जन्मेदा, विजय मंगला,दिनेश अग्रवाल,दिव्या रोहिल्ला, सुधीर शर्मा, हरीश शर्मा, फिरोज,शुशील भाटिया,मनोज भाटी, राजेश मलिक, विजयपाल, गोपाल किशन, मोहम्मद इकराम, करण भारद्वाज, ऋषिपाल, विजय कुमार जोशी, अशोक कुमार आहूजा, विनोद कुमार, डॉ शशि भाटी, दिनेश कुमार अग्रवाल, शकुन रघुवंशी, नेहा राय, तिलक राज कपूर, संदीप जिंदल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button