चाकू मारकर कार चालक की हत्या करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा डीएलएफ टीम की कार्रवाई

Faridabad : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके अंतर्गत बाईपास रोड, सेक्टर 17/18 कट पर कार चालक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने 1 और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 नवंबर को शाम के समय बाईपास रोड सेक्टर 17/18 कट के पास एक कार चालक रविन्द्र की मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जिस पर थाना सेक्टर 17 में अभियोग पंजीकृत किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये अपराध शाखा DLF की टीम ने रोहित वासी पूरन छपरा, मोतीहारी, बिहार हाल प्रेम नगर कॉलोनी, फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया है कि जब आरोपी सतीश मृतक रविन्द्र पर चाकू से वार कर रहा था तो आरोपी रोहित व सुमित ने मृतक रविंद्र को पकड रखा था। जिसके बाद वो मृतक को धक्का देकर वहां से भाग गये। आरोपी सतीश, सुमित को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपी रोहित को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।




