बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जिला पलवल भाजपा प्रकोष्ठ की टीम ने महिला सम्मान समारोह मैं हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा एवं प्रदेश प्रभारी प्रभारी नंदा डगला भव्य स्वागत किया गया

पलवल : जवाहर नगर कैंप लाइब्रेरी के प्रांगण में जिला पलवल भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ ने भव्य महिला स्वागत सम्मान समारोह किया गया। जिसमें मुख्य रुप से भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा नवनियुक्त हरियाणा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी नंदा डगला तथा जिला पलवल भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी राज राणा बालियान का टीम की सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर बड़े ही निराले अंदाज में नारों के बीच भव्य स्वागत किया। गौरतलब है
कि पलवल जिले की भाजपा बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ पूरी जिले की कार्यकारिणी ने उनका पलवल में पहली बार सब प्रथम भव्य स्वागत करते हुए अपने द्वारा किए गए कार्यों को गिनवाया और कहां की आज उसी का परिणाम है। जो सैकड़ों की संख्या में पूरे जिले की टीम इस स्वागत समारोह में बड़े ही उत्साह के साथ मौजूद है। कार्यक्रम का भव्य आयोजन पलवल भाजपा बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक संतोष शर्मा एवं पूर्व जिला सह संयोजिका एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य सीमा राजपाल एवं समस्त जिले की टीम ने किया। इस अवसर पर हाल ही में कुरुक्षेत्र में हुई हरियाणा राज्य की बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता कुमारी राखी चौधरी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सुनीता दांगी एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती नंदा डगला ने संयुक्त रूप से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं वह समस्त बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की टीम को देखकर प्रभावित होते हुए कहा पलवल जिला एक पहला ऐसा जिला है जो सक्रिय रूप से बेटियों और महिलाओं के क्षेत्र में दिल से कार्य कर रहा है।
उपस्थित महिलाओं की संख्या को देखते हुए उन्होंने बेटियों और महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां देते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की और कहां कि हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने कुछ वर्ष पूर्व पानीपत के हरियाणा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ की महिलाओं के हित में शुरुआत की। आज उसी का परिणाम है की बेटियां हर क्षेत्र में बेटों की बराबरी कर रही है और बेटियां आज बेटों से कहीं संख्या में ज्यादा है। उन्होंने संयुक्त रूप से विशेष तौर पर भाजपा जिला संयोजक संतोष शर्मा एवं पूर्व जिला सह संयोजिका वर्तमान जिला कार्यकारिणी सदस्य सीमा राजपाल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। वही जिला संयोजक संतोष शर्मा एवं सह संयोजिकाएं किरण शर्मा एडवोकेट, योगेश चौधरी खेल जगत की पंजाप्रो एवं वेटलिफ्टिंग मैं राष्ट्रीय चैंपियन तथा व्यवसायी एवं समाज सेविका रेनू मंगला ने आदि ने प्रदेश से आई हुई मातृशक्ति एवं विभूतियों का पारंपारिक तरीके से फूल बुके,गले में राधा कृष्ण के पटके, कंधे पर शॉल, फूलों की माला तथा राधा कृष्ण की स्मृति चिन्ह भेंट कर बृज की धरा पलवल में अपने- अपने निराले अंदाज में भव्य स्वागत किया। अंत में सम्मान समारोह के आयोजक संतोष शर्मा ने प्रत्येक महिलाओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए हरियाणा वह केंद्र भाजपा सरकार की द्वारा चलाई गई महिलाओं के हित में योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रशंसा की और कहां किसी भी बेटी एवं महिलाओं को किसी भी तरह से परेशान नहीं रहने दिया जाएगा।
सरकार द्वारा वर्तमान की तरह आगे भी लाभान्वित किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा पूरे जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत। पूरी टीम पूरे जिले में जी तोड़ मेहनत करके हजारों महिलाओं को सरकार की योजनाओं से अवगत करा कर लाभान्वित किया है। यह आज उसका जीता जागता उदाहरण है। इस मौके पर सैकड़ों महिलाओं ने भी फूल मालाओं एवं जोरदार नारों के बीच आई हुई अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ की पूर्व जिला सह संयोजिका वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनीता सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी नीरज दहिया, कुसुम गिरी, पलवल सह संयोजिका सविता शर्मा, पलवल कार्यकारिणी सदस्य पूनम ठाकुर, निकिता गौतम, रेनू गिरी, सुषमा कोली, तीनों विधानसभाओं की कानूनी सलाहकार एडवोकेट बृजेश चौधरी, गीता शर्मा, अर्चना ठाकुर, कोमल राजपूत आदि ने विभिन्न प्रकार की जानकारी देते हुए अपने-अपने विचार रखे।




