क्राइम ब्रांच 48 स्नेचिंग के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल की बरामद

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 प्रभारी हिमांशु की टीम ने स्नेचिंग के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कामिल है जो फरीदाबाद के आलमपुर गांव का रहने वाला है। करीब 2 महीने पहले सेक्टर 17 थाना में स्नैचिंग की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने अपने साथी नासिर के साथ मिलकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेगपाई के पास से एक मोबाइल फोन स्नैच किया था। करीब एक सप्ताह पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में आरोपी नासिर को गिरफ्तार किया था जिससे वारदात में छिना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी कामिल पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर सैनिक कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।




