देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 23 अप्रैल, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेन्ट्रल प्रभारी की टीम ने देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हेप्पी टप्पल अलीगढ़ का हाल में श्यमा कॉलोनी बल्लबगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से दशहरा ग्राउंड बल्लबगढ़ से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर बल्लबगढ़ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टा व जिंदा रोंद को मथुरा मे किसी अनजान व्यक्ति से चोरी की वारादात को अनजाम देते समय लोगो में भय बनाने के लिए 3500/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में गुरुग्राम में 2 मुकदमें अवैध हथियार व हत्या के प्रयोश की धाराओं के दर्ज है। आरोपी पर फरीदाबाद में एक मुकदमा चोरी का दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button