क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने बैटरी की दुकान से इनवर्टर बैट्री चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुरजीत उर्फ सावन है जो फरीदाबाद के मोहना गांव का रहने वाला है। 17 अप्रैल को छायसा थाने में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रात 2:30 छायसा गांव में स्थित एक इनवर्टर बैटरी की दुकान से 19 बैटरी तथा 3 इनवर्टर चोरी किए थे। आरोपी इनवर्टर बैटरी को अपनी पिकअप गाड़ी में लादकर ले गया था। थाने में पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की गई जिसमें क्राइम ब्रांच टीम ने सफलता हासिल करते हुए आरोपी सुरजीत को मोहना मंडी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से एक इनवर्टर एक बैटरी तथा वारदात में प्रयोग पिकअप गाड़ी बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है जो नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के साथियों के बारे में जानकारी हासिल करके उनकी धरपकड़ की जाएगी तथा चोरी किया गया अन्य सामान बरामद किया जाएगा।




