मेघ श्याम को उसकी ईमानदारी के लिए प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर डीसीपी नरेंद्र कादियान ने किया सम्मानित

फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि डीसीपी एनआईटी श्री नरेंद्र कादियान ने गौछी के रहने वाले मेघश्याम को उनके द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। मेघश्याम ने कुछ दिन पहले सेक्टर 16 में गुम हुआ 44 हजार रुपए कीमत का एक वनप्लस का मोबाइल तथा बदरपुर बॉर्डर पर मिले एक बटुए को जिसमें 34 हजार रुपए थे उनके मालिक के पास सकुशल वापस पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मेघ श्याम ने ईमानदारी का परिचय देते हुए खोया हुआ सामान उनके मालिकों के पास वापस पहुंचाकर समाज के एक अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाया है। आज के समय में बहुत कम व्यक्ति हैं जो इस प्रकार का ईमानदारी भरा कार्य करते हैं। यदि मेघ श्याम चाहते तो वह खोया हुआ पर्स जिसमें 34 हजार रुपए थे अपने पास रख सकते थे परंतु उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए बटुए में रखे आधार कार्ड के माध्यम से इसके मालिक का पता लगाया और उससे संपर्क करके उससे उसे वापस उसके मालिक तक पहुंचा दिया। पुलिस प्रवक्ता ने आमजन से अनुरोध किया कि वह भी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें तथा जितना हो सके दूसरे लोगों की मदद करें। ऐसा करके आप अपना सामाजिक कर्तव्य निभाने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान होने का परिचय भी देते हैं।

Related Articles

Back to top button