हरेंद्र भाटी बने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से शहरी जिलाध्यक्ष

फरीदाबाद  : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से हरेंद्र भाटी को शहरी जिलाध्यक्ष बनाया गया। हरेंद्र भाटी के साथ और भी कई अन्य साथियों को जिले में अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी आर्गेनाजेशन डा. संदीप पाठक द्वारा की गई है। हरेंद्र भाटी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, हरियाणा के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर का और अनुराग डंडा का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा है कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है।

 

उस जिम्मेदारी को पूरी तरह ईमानदारी से निभाने की पूरी कोशिश करूंगा। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है। हरेंद्र भाटी ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी आगामी चुनावों में बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

Related Articles

Back to top button