खजानी वूमैनस वोकेशनल इस्ट्ीटयूट दो दिवसीय दिपावली कला उत्सव का आयोजन

Faridabad : खजानी वूमैनस वोकेशनल इस्ट्ीटयूट एनआईटी में दो दिवसीय दिपावली कला उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीके अस्पताल के सीएमओ जयंत आहूजा व संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर छात्राओं ने फूलों से संस्थान को सजाया और रंगोली बनाई। इस अवसर पर जयंत आहूजा ने सभी का दीपावली की शुभकामनाएं दी और छात्राओं दीपावली पर लगाए गए मनामोहक स्टाल की खूब सराहना की इस अवसर पर संजय चौधरी ने कहा कि दीपावली उत्सव में छात्राओं द्वारा बनाई गई चीजें सस्ती,सुन्दर और टिकाऊ है और कोई भी परिवार सहित आकर यहां खरीदारी कर सकता है। उन्होनें इस दीपावली उत्सव में छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है और हम सभी को इस दिन कामना करनी चाहिए यह त्यौहार सभी के जीवन को खुशियों से भर दे। उन्होनें कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के पदचिन्ह्रो पर चलते हुए हमें बुराई का खत्मा करना है और समाज की भलाई के लिए काम करने रहते रहना है। संजय चौधरी ने कहा कि खंजानी संस्थान छात्राओं के उत्थान और समाज की भलाई के लिए सदैव तत्पर रहता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह्र भेट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Back to top button