Kurukshetra: सुदर्शन चक्र चौक बनेगा भव्य, महाभारत कालीन तीर्थों की होगी कायाकल्प

हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र में 48 कोस के महाभारत कालीन तीर्थों के जीर्णोद्धार का रोडमैप तैयार किया है। तीर्थों का न केवल कायाकल्प होगा, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी इन्हे भव्य बनाया जाएगा। ज्योतिसर स्थित गीता की उद्गम स्थली और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट स्थित सुदर्शन चक्र चौक का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने रविवार को जारी जानकारी में बताया कि सुदर्शन चक्र चौक कुरुक्षेत्र से पिहोवा और कैथल जाने वाले मार्ग पर स्थित है,जोकि उपेक्षा का दंश झेल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सुदर्शन चक्र चौक का स्वरूप बढ़ाया जाए, यहां पर रंग बिरंगी लाइटों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भी स्थापित करने की परियोजना तैयार की जाए।

कुरुक्षेत्र भ्रमण पर आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र की महत्ता को जान सकें और साक्षात भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र के साथ सहजता के साथ दर्शन कर सकें। ज्योतिसर स्थित गीता स्थली में भव्य प्रवेश द्वार तैयार किया जाएगा। मुख्य सडक़ पर हरियाली बढ़ाने के साथ रंगी-बिरंगी लाइटों से सुंदरीकरण किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ की सडक़ पर पार्किंग व्यवस्था तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा गीता स्थली में प्रवेश द्वार की परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सडक़ के दोनों ओर हरे-भरे पौधे लगाए जाएंगे, जोकि प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर परिसर की शोभा को बढ़ाएंगे।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Related Articles

Back to top button