भाषा मित्रों का भी मिलेगा साथ, राम मंदिर में शुरू होगा दर्शन अभियान; भक्तों को राज्यवार कराए जाएंगे भगवान के दर्शन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे दिव्य और भव्य राम मंदिर के तैयार होने का इंतजार कर रहे राम भक्तों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। राम मंदिर के गर्भगृह में अगले साल 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद देश-विदेश के भक्तों के लिए गणतंत्र दिवस से फरवरी अंत तक दर्शन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी राज्यों के भक्तों को तिथिवार भगवान के दर्शन कराने जाएगे।

PunjabKesari
बता दें कि राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भारी संख्या में भक्त आने वाले है, जो रामलला के दर्शन करेंगे। लेकिन सभी भक्तों को एक साथ दर्शन कराना संभव नहीं है। इसलिए देश-विदेश के भक्तों को अलग अलग तिथियों में रामलला के दर्शन कराने की योजना पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट काम कर रहा है। विहिप के कार्यकर्ता हर राज्य के भक्तों से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। उनकी सुविधा के अनुसार तिथि तय की जाएगी। जैसे एक दिन गुजरात तो एक दिन महाराष्ट्र। फिर राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली के भक्तों को दर्शन कराए जाएंगे। इस तरह राम भक्त आसानी से अपने भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

PunjabKesari
भक्तों को नहीं होगी भाषाई समस्या
इसके आलावा श्री राम जन्मभूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और फिर उसके बाद यहां आने वाले देश के विभिन्न प्रदेशों की अलग-अलग बोली बोलने वाले भक्तों को भाषाई समस्या नहीं होने पाएगी। उन्हें यहां भाषा मित्रों का साथ मिलेगा। दरअसल, किसी भी पर्यटक स्थल या प्रसिद्ध धर्मस्थल पर जाने के बाद देश के विभिन्न प्रांतों के श्रद्धालुओं को भाषाई समस्या से जूझना पड़ता है। लेकिन, अयोध्या आने वाले भक्तों को इस तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

PunjabKesari
देश-विदेश से आने वाले मेहमानों के लिए होगी खास व्यवस्था
राम मंदिर में आने वाले मेहमानों के लिए रहने की भी खास व्यवस्था की जाएगी। शहर के अधिकांश होटल और धर्मशाला के कमरे फुल हो गए हैं। 20 से 24 जनवरी यानी 5 दिन के लिए कमरे बुक हैं। होटल और धर्मशालाओं से जुड़े लोगों का कहना है कि अयोध्या में करीब 4000 कमरे बुक हो चुके हैं। मेहमानों को ठहराने के लिए कुंभ की तर्ज पर हाईटेक सुविधाओं से लैस टेंट सिटी का निर्माण हो रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत देश विदेश के तमाम संत धर्म आचार्य मौजूद रहेंगे।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button