कहा- ‘बाबा भागे नहीं हैं उत्तर प्रदेश में ही हैं…. पुलिस बुलाएगी तो आ जाएंगे’, ‘भोले बाबा’ के वकील AP सिंह ने दिया बड़ा बयान

Hathras stampede case: हाथरस हादसे में 121 लोगों की मौत के बाद नारायण साकार उर्फ ‘भोले बाबा’ के वकील एपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में हाथरस हादसे के घायलों को देखने पहुंचे वकील एपी सिंह ने कहा कि बाबा पुलिस को जांच में सहयोग कर रहे हैं। बाबा भागे नहीं हैं वह उत्तर प्रदेश में ही हैं। पुलिस जब उन्हें बुलाएगी तब वह आ जाएंगे। वकील वकील एपी सिंह ने आगे कहा कि हादसे के बाद से पुलिस जैसा कह रही है, बाबा वैसा ही कर रहे हैं। बाबा कभी किसी बॉर्डर पर नहीं मिलेंगे। एसआईटी की जांच पर बाबा को पूरा भरोसा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूछे जाने पर कि क्या बाबा की चरण रज लेने के चक्कर में लोग कुचलकर मर गए? इसके जवाब में वकील ने दावा किया कि अनुयायी कभी भी उनके पैर नहीं छूते हैं। उन्होंने हाथरस में मंगलवार को आयोजित सत्संग में मची भगदड़ और 121 लोगों के मारे जाने के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों का हाथ होने का संदेह जताया है। प्रवचनकर्ता भोले बाबा के वकील ए. पी. सिंह ने कहा कि मंगलवार की भगदड़ की जांच कर रहे राज्य प्रशासन और पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए भी वे तैयार हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। बाबा नारायण हरि को साकार विश्व हरि भोले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। सिंह का यह दावा प्रारंभिक सरकारी रिपोर्ट के विपरीत है, जिसमें दावा किया गया है कि भगदड़ तब मची जब बड़ी संख्या में अनुयायी प्रवचनकर्ता भोले बाबा को करीब से देखने और उनके ‘चरण रज’इकट्ठा करने के लिए उनके पास पहुंचे जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं।

हाथरस भगदड़ मामले में 6 लोग गिरफ्तार, मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम
हाथरस भगदड़ हादसे को लेकर अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्य आरोपी सेवादार पर 1 लाख का इनाम घोषित किया है। अलीगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पिछले मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र स्थित फुलरई गांव में आयोजित हरिनारायण साकार विश्वहरि भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में अब तक दो महिला सेवादारों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button