पौधा रोपण कर आक्सीजन संरक्षित करने का लक्ष्य : नीलम चौधरी

फरीदाबाद : प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा जी के बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा जी ने सेक्टर 3 के दाना पानी पार्क में स्वाभिमान सेवा ट्रस्ट द्वारा पौधा रोपण किया गया , यह कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष नीलम चौधरी ने आयोजित किया जिसमें श्री पहलाद चौधरी, पी एल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नवीन चेची, रमेश भारद्वाज, ओमप्रकाश शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। संस्था की अध्यक्ष नीलम चौधरी ने कहां की हम सभी को मिलजुलकर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। पेड-पौधे हमें जिंदा रहने के लिये आक्सीजन प्रदान करते है। जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है।
पेड़-पौधे वातावरण को हराभरा रखने में सहायक साबित होते है। बिना पेड़ पौधों के इसान के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज पेड़ पौधों के कम होने के कारण ग्लोबल वार्मिग की समस्या खड़ी हो गई है, जिस कारण बरसात कम होने के कारण नदियां सूख रही है। ग्लेशियर गर्मी के कारण पिघल रहे है, जो वातावरण के लिए ठीक नहीं है। हमें खाली पड़ी अपनी भूमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर वातावरण को बनाए रखने में अपना सहयोग करना चाहिए। संस्थान की ओर से परिसर को हराभरा रखने के लिये समय समय पर पौधारोपण करके बच्चों को इस अभियान से जोडने की कोशिश की जा रही है।




