टास्क के माध्यम से पैसे कमाने का लालच देकर 2,48,371/- रुपये की धोखाधडी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad : बता दें कि साइबर थाना बल्लभगढ में गांव नीमका वासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 मई को ठगों ने उसके पास टेलिग्राम पर एक लिंक भेजा गया और उसका एक खाता खुलवाया। जहां पर उसको टास्क दिये गये और टास्क के नाम पर ठगों ने उससे 2,48,371/- रुपये अपने खाता में डलवा लिये। जब उसने पैसे निकालने के लिए कहा तो उससे 3,66,978/-रू की मांग की गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश इंदौर निवासी एक महिला अंजू (काल्पनिक नाम) को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला खातों को मैनेज कर, खाता में आये ठगी के पैसों को निकालकर USDT में बदल कर आगे भेजती थी। महिला इंदौर में कंस्ट्रक्शन कांट्रैक्टर का काम करती है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button