एक की गई जान, 1 गंभीर घायल, स्कूटी पर जा रही 2 महिलाएं हुई हादसे का शिकार

टोहाना : टोहाना उपमंडल के गांव कंहड़ी से स्कूटी पर शहर आ रही दो महिलाओं को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पाकर पंहुची पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान पर जांच शुरू कर दी है। वही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि गांव कंहडी की रहने वाली कर्मजीत अपनी ननंद रितु के साथ स्कूटी पर टोहाना आ रही थी। नरवाना रोड पर रेत से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे ट्रक के टायर के नीचे आने से रितु की मौत हो गई, जबकि कर्मजीत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। मृतका के परिजनो के बयान पर कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button