त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, तैयारियां शुरू

उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 (Three-tier Panchayat General Election-2025) की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. शुक्रवार को देहरादून स्थित राज्य निर्वाचन भवन में गढ़वाल मण्डल के 6 जनपदों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, पंचायती चुनाव अधिकारियों, सूचना विज्ञान केंद्र अधिकारियों और प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया l

इस दौरान एनआईसी टीम ने सॉफ्टवेयर का लाइव प्रदर्शन कर विभिन्न कार्यप्रणालियों की विस्तृत जानकारी दी. जिससे सभी अधिकारी तकनीकी तौर पर दक्ष बन सकें. प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम, 2018 और उससे संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई.इसके अलावा मतदान किट, रूट चार्ट, टेंट-बैरिकेटिंग, निर्वाचन व्यय सीमा और कार्मिकों के प्रशिक्षण जैसे जरूरी पहलुओं पर भी चर्चा की गई. वहीं तमाम जरूरी बातों की जानकारी दी गई l

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Related Articles

Back to top button