“पुलिस की पाठशाला” के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश के अंतर्गत सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा प्रभारी चौकी सीकरी के सहयोग से ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अध्यापकों को साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

साइबर सुरक्षा सत्र के दौरान ASI सुरेन्द्र ने बताया कि
* साइबर अपराध क्या है और इसके प्रकार:
* साइबर अपराधियों द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीकों से लोगों को लालच या डर दिखाकर अपराध को अंजाम दिया जाता है।

सोशल मीडिया सुरक्षा:
* टू-स्टेप वेरिफिकेशन का महत्व।
* अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
* अनजान व्यक्तियों की वीडियो कॉल अटेंड न करें।

साइबर अपराध की शिकायत प्रक्रिया:
* साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
* Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
* संचार साथी पोर्टल:
* बताया गया कि इस पोर्टल के माध्यम से यह चेक कर सकते हैं कि उनके नाम से कितने मोबाइल सिम रजिस्टर्ड हैं।
* अनचाहे सिम को बंद कराने की प्रक्रिया समझाई गई।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बच्चों को सड़क सुरक्षा का महत्व बताया गया। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र सिंह ने “गुड समैरिटन रूल” की जानकारी दी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करने के लिए प्रेरित किया और समझाया कि सड़क पर की गई छोटी गलतियां भारी परिणाम ला सकती हैं।

महिला सुरक्षा के विषय में इंस्पेक्टर सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक किया। स्कूल की प्रधानाचार्या और अध्यापकों ने इस पहल के लिए फरीदाबाद पुलिस की सराहना की और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे इस प्रकार के अभियानों में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button